सोनभद्र, फरवरी 7 -- ओबरा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को एक मजदूर ने ओबरा सी परियोजना का निर्माण कार्य करा रही दुसान पावर सिस्टम्स के एक अभियंता पर सूदखोरी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही एसडीएम ओबरा विवेक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर अभियंता के खिलाफ मुकदमा लिखने करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता मजदूर ने आरोप लगाया कि पारिवारिक बीमारी के दौरान उसने अभियंता से 35 हजार रुपये उधार लिए थे, जिस पर 3500 रुपये प्रतिमाह ब्याज तय किया गया था। मजदूर का कहना है कि वह हर माह की 15 तारीख को नियमित रूप से ब्याज देता रहा। 15 दिसंबर को उसने 25 हजार रुपये मूलधन और 35 सौ रुपये ब्याज सहित कुल 28,500 रुपये चुका दिए, इसके बावजूद अभियंता शेष 10 हजार रुपये न देने तक पूरे पैसे का ब्याज मांग रहा है। पीड़ित ने चेतावनी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.