दुसाध समाज ने विधानसभा चुनाव में मांगी सियासी हिस्सेदारी
संतकबीरनगर, सितम्बर 12 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दुसाध-पासवान समाज की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद्र दुसाध ने समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से समाज को विधानसभा चुनाव में पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। उनके इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समाज के लोगों ने अपनी सहमति देकर सियासती दलों को ध्यान देने की बात कही है।लालचंद्र दुसाध ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दुसाध समाज लंबे समय से राजनीतिक भागीदारी की उम्मीद लगाए हुए हैं। विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव के दौरान समाज के मतों को महत्वपूर्ण मानते हैं। लेकिन जब प्रतिनिधित्व और टिकट देने की बात आती है तो समाज को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.