संतकबीरनगर, अगस्त 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुसाध अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने तथा दुसाध एवं ढाढ़ी के संबंध में उत्पन्न विसंगति के समाधान को लेकर दुसाध समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। समस्या का समाधान करने की मांग की।

समुदाय की समस्याएँ ज्ञापन में कहा कि संतकबीरनगर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनुसूचित जाति से संबंधित दुसाध समुदाय के लोग निवास करते हैं। इस समुदाय के लोगों को बोलचाल की भाषा में ढाढ़ी भी कहा जाता है। दुसाध जाति से संबंधित सात उपजातियों का उल्लेख नियम 301 के अंतर्गत किए जाने की बात सामने आती है, जिसमें ढाढ़ी को भी सम्मिलित बताया गया है। इसके बावजूद वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया में दुसाध एवं ढाढ़ी को लेकर विसंगति उत्पन...