अमरोहा, मई 15 -- अमरोहा। दुष्यंत हत्याकांड में नामजद सुपारी किलर जोली ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। तलाश के बीच वह पुलिस को चकमा देकर कचहरी पहुंच गया। वहीं बेटे की हत्या में नामजद मां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें- जितेश हत्याकांड में मुख्य आरोपी दीपक ने किया सरेंडरहत्या की पहचान जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की सुबह डिडौली क्षेत्र में शहबाजपुर और श्यामपुर गांव के बीच से गुजर रही मध्य गंगा नहर में एक युवक की लाश पड़ी मिला थी। शरीरों पर चोटों के अलावा सिर पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथम दृष्टया देखकर ऐसा लगा रहा था कि किसी नुकीली चीज से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान गांव फरीदपुर निवासी दुष्यंत पुत्र पीतम सिंह के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव ...