दुष्यंत के पैतृक आवास को पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग बनाएगा संग्रहालय
मुरादाबाद, जुलाई 24 -- बिजनौर जिले के नजीबाबाद स्थित साहित्यकार दुष्यंत के आवास को संग्रहालय में बदला जाएगा। मंत्री जयवीर सिंह ने अफसरों के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल जनपदों के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विस्तार से मंथन किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने निर्देश दिए कि 1 करोड़ रुपए तक सभी परियोजनाएं साल 2026 के नवंबर माह तक पूरी की जाएं। दुष्यंत कुमार के सम्मान में उनके आवास को संग्रहालय बनाने का कार्य होगा। दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास को लगभग 6.88 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय, पुस्तकालय एवं ऑडिटोरियम के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्ययोजना में पर्यटन विभाग के कुल 16 प्रस्ताव शामिल किए गए है। इनकी अनुमानित लागत 24 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.