पूर्णिया, मार्च 22 -- बायसी, एक संवाददाता।डगरूआ थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज दुष्कर्म एवं हत्या कांड में अब जांच निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ती दिख रही है। घटना के बाद वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंची एफएसएल की टीम ने विश्वासपुर स्थित 'फूल मौज चाय चुस्की एवं रेस्टोरेंट' में कई घंटों तक गहन जांच कर महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए हैं। यह वही जगह बताई जा रही है, जहां कथित तौर पर घटना को अंजाम दिया गया था। एफएसएल टीम ने दुकान का बंद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एक-एक हिस्से की बारीकी से जांच की। टीम ने चौकी, पटिया, फ्रिज, फर्श और दीवारों तक से सैंपल जुटाए। सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य मामले की कड़ी जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, जांच अधिकारी अभी किसी भी तरह की पुष्टि करने से बच रहे हैं और रिपोर्ट आने ...