पाकुड़, मार्च 2 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी दो नाबालिग अभियुक्तों को आठवीं बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र लाया गया। दोनों नाबालिग वर्तमान में दुमका स्थित बाल सुधार गृह में निरुद्ध हैं। निर्धारित तिथि पर पुलिस अभिरक्षा में दोनों को परीक्षा केंद्र उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी उर्दू लाया गया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल सादे लिबास में तैनात रहे तथा दंडाधिकारी की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। केंद्र पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को अन्य परीक्षार्थियों से अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों नाबालिगों को पुनः पुलिस सुरक्षा में बाल सुधार गृह भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.