चित्रकूट, मई 11 -- चित्रकूट। मऊ थाना पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित बड़ा भइया उर्फ रामऔतार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीड़िता ने बीते 26 अप्रैल को तहरीर देकर थाने में बडा भइया उर्फ रामअवतार, मुन्नी यादव व एक रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया कि इन लोगों ने उसे जमीन में पटक दिया। बीच-बचाव करने आए सास-ससुर के साथ मारपीट की। उसके पति की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...