नैनीताल, जुलाई 9 -- भवाली, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व दर्जाधारी खष्टी बिष्ट ने देश में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए, दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के दोषियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करने की मांग की है।कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। लेकिन आज हालात ऐसे बन गए हैं कि बेटियां अपनी अस्मिता और जीवन की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रही हैं। कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के अनुसार जून तक उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न के 200 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत देश के विभिन्न राज्यों में नाबालिग बच...