दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपित गिरफ्तार,भेजा गया जेल
गोरखपुर, जून 26 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी को भगाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित तीन माह से फरार था। विवेचना में दुष्कर्म की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, फातिमा बाईपास रोड निवासी किशोरी के पिता का आरोप है कि 19 मार्च को महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के महदा गांव निवासी बलराम शर्मा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपित करीब तीन वर्षों से उनकी बेटी से मोबाइल पर बात करता था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के लक्ष्य रिसॉर्ट के सामने से आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.