कुशीनगर, जून 21 -- पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट आदि के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त महेश प्रसाद पुत्र दीपू उर्फ दीपेंद्र निवासी सेमरिया बाजार कोतवाली पडरौना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, दरोगा चन्दा यादव, सिपाही अजीत यादव व तश्लीम अंसारी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...