औरैया, जून 13 -- अयाना, संवाददाता। अयाना थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के न्यायालय में दिए गए बयान के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई थीं। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उपनिरीक्षक जीतमल ने टकपुरा नहर पुल के पास से आरोपी राज निवासी कल्याणपुर, जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 26 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसकी 15 वर्षीय बहन को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने 10 जून को किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया था। किशोरी के बयान और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर...