दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- गौरीफंटा पुलिस के अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत पुलिस नें दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित चल रहे एक अभियुक्त गिरफ्तार को किया है। प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित अभियुक्त मोहम्मदी राशिद निवासी ग्राम बेहननपुरवा थाना पलिया को गिरफ्तार किया गया है।। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल हेमन्त कुमार व कांस्टेबल राजीव सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.