दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, जून 17 -- थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक मुकदमे में नामजद आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना भोजपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0235/2026 में एक युवती ने आरोपी पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने, घटना की जानकारी देने पर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान आरोपी शराफत अली निवासी भोजपुर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 351(3) तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। थाना पुलिस का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.