कुशीनगर, सितम्बर 29 -- पडरौना। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व एससी/ एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त धन्नजय सिंह पुत्र अच्छेलाल सिंह निवासी नगर पंचायत मथौली वार्ड नंबर 14 थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, दरोगा अंकित सिंह चौकी प्रभारी, सिपाही अभय कुमार व अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...