गुमला, मई 12 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोप में एएसआई मनोज पासवान (फिलहाल निलंबित )को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला थाना में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया। गुमला लाकर पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता वर्ष 2017 में नाबालिग थी। उसी दौरान आरोपी मनोज पासवान उसकी मां से कामकाज के सिलसिले में संपर्क में आया। बातचीत के क्रम में आरोपी ने किशोरी से संपर्क बढ़ाया और उसे अपने झांसे में लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे गुमला बुलाकर एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ जबरन द...