बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती। सोनहा और परसरामपुर पुलिस ने दुष्कर्म व किशोरी को बहलाकर अगवा करने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सोनहा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जीवलाल चौधरी को शनिवार को सोनहा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह, एसआई जय प्रकाश तिवारी व हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह शामिल रहे। वहीं परसरामपुर पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोपी वांछित आरोपी अतुल को मड़ेरिया तिराहा के पास से नियमानुसार हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानेदार विश्वमोहन राय, एसआई रजीत चंचल, कांस्टेबल रोहित व प्रतिक्षा दुबे शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.