बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि शारीरिक शोषण और आईटी एक्ट के धाराओं मे वांछित आरोपी वीरेंद्र कुमार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह, निरीक्षक संजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सौरभ त्रिपाठी, कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...