चित्रकूट, दिसम्बर 26 -- चित्रकूट। संवाददाता प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित शंभू निषाद को गिरफ्तार किया है। शंभू ने थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी तरह कर्वी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार भगवानदास जोशी को दबोच लिया है। चार दिन पहले एक वादिया ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भगवानदास जोशी व उसके साथी रोहित ने दुष्कर्म किया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.