दुष्कर्म में पीड़िता की मेडिकल जांच, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- जमशेदपुर। परसूडीह में विधवा महिला से दुष्कर्म में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है, ताकि मेडिकल साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। मेडिकल रिपोर्ट को केस डायरी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामले में वैज्ञानिक और चिकित्सकीय साक्ष्य जुटाने पर जोर दिया जा रहा है। पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। मेडिकल जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.