चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम दलित के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। पीड़िता ने तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक वह अवध नारायन के खेत में फसल काटने गई थी। शाम को वहीं सरसो के खेत के बगल में अवध नारायन ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...