दुष्कर्म में नाकाम होने पर विवाहिता का सिर फोड़ा
कौशाम्बी, मई 16 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक विवाहिता से घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया गया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज इलाके की पीड़िता ने बताया कि 10 मई को वह अपने घर पर कपड़े धो रही थी। तभी देवर संतलाल बहाने से भीतर घुस आया। आरोप है कि उसने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुर किशुनलाल के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की। इससे पीड़िता का सिर फट गया। पीड़िता के अनुसार, तभी घटना की शिकायत स्थानीय चौकी पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा कायम किया गया। कप्तान ने जांच कराकर आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.