कौशाम्बी, जनवरी 6 -- चरवा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। असफल होने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके पहले भी आरोपी पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। चरवा इलाके की पीड़िता ने बताया कि दो जनवरी की शाम वह घर पर अकेली थी। पति बाजार में ठेला लगाए हुए था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। विफल होने पर लात-घूसों से पिटाई की। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर लौटने पर आपबीती पति को बताई। यह भी बताया कि वह आंगन में स्नान किया करती है। नहाते वक्त भी आरोपी तांकझांक करता है। मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.