रामपुर, अगस्त 26 -- रामपुर के मिलक में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे बाद आरोपी 21 वर्षीय युवक का शव मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालत में गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाकर शव दोबारा गांव लाने की मांग शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को दिखाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के भैसोड़ी गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक गौरव का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था और युवक पर युवती के परिजनों ने जानलेवा हमला किया था। बाद में संभ्रांत...