दुष्कर्म मामले में 10 वर्ष की सजा व 10 हजार अर्थदंड
सीतामढ़ी, मई 30 -- शिवहर। एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म से संबंधित मामले में पोक्सो एक्ट से संबंधित स्पेशल न्यायालय के न्यायाधीश दीपांजन मिश्रा ने मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दोषी बिट्टू कुमार को 10 वर्ष की सजा एवं 10 हजार अर्थ दंड की सजा सुनाई है। पोक्सो एक्ट के स्पेशल पीपी राजेश्वर कुमार ने बताया कि मामला जिले के पुरनहिया थाने के एक गांव में 22 जुलाई 2024 में घटित हुई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अलग-अलग धाराओं में अलग अलग सजा दी है। मुख्य रूप से 10 वर्ष का कारावास एवं 10 हजार अर्थ दंड की सजा दी गई है। साथ ही तीन लाख कंपनसेशन की राशि तय की गई है। आरोपी बसंत पट्टी गांव का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.