सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला । दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद चाईबासा महिला थाना प्रभारी शिला मिंज पुलिस बल के साथ सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से समीर बोदरा के संबंध में गहन पूछताछ की। मोबाइल बंद कर बार-बार बदल रहे ठिकानामामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी समीर बोदरा फरार हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा है, जिससे पुलिस को उनका सटीक लोकेशन ट्रेस करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- खरसावां में वर्षों से...