किशनगंज, मई 9 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कुर्लीकोट थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर इश्तेहार चस्पाया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी मो. सादिक कुर्लीकोट थाना क्षेत्र के चुरली वार्ड संख्या 8 का निवासी बताया गया है। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी मामले के फरार आरोपी के घर पर चिपकाया इस्तेहारघटना की जानकारी जानकारी के अनुसार बीते फरवरी माह में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा कुर्लीकोट थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस की कार्रवाई पुलिस द्वारा उसके संभावित ठिका...