बेगुसराय, मई 3 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को चार वर्षीया बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित नाबालिग़ होने के कारण पुलिस ने उसे निरूद्ध किया है। पुलिस द्वारा तत्काल उक्त आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा गया है। यह भी पढ़ें- बिहार के बेगूसराय में 4 साल की बच्ची से रेप, चीखने लगी तो भागा 15 साल का आरोपी लड़काघटना का विवरण घटना के बाबत पीड़ित बच्ची की मां ने बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस अधिकारी के समक्ष फर्द बयान देते हुए कहा है कि घटना के दिन बच्ची अपने घर के नजदीक सरकारी विद्यालय के पास अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। इसी बीच उक्त नाबालिग ने बच्च...