जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। परसूडीह थाना क्षेत्र में विधवा महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है, ताकि मेडिकल साक्ष्य एकत्र कर उन्हें केस डायरी का हिस्सा बनाया जा सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद अब वैज्ञानिक और चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान आगे बढ़ाया जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय ह...