कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार, एक संवाददाता जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य, समर्पित चार्जशीट तथा अभियोजन पक्ष की गवाही के आधार पर न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-नवम ने फलका थाना कांड सं.-400/2023 में दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले को कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मामले में अभियुक्त सह फलका थाना क्षेत्र के फूलडोभी निवासी नीरज कुमार को विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध पाया गया। अदालत ने दोषसिद्धि के बाद अभियुक्तों को भारतीय दंड संहिता की धारा 341/34 में 1 माह, धारा 323/34 में 1 वर्ष, धारा 506/34 में 2 वर्ष तथा धारा 304 (भाग-II) में 7 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने अभियुक्तों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.