दुष्कर्म मामले में घर पहुंच कराया समझौता, फोटो वायरल
फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। बकेवर के एक कथित दुष्कर्म मामले में वायरल हुई पोस्ट से हड़कंप मच गया। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। एक्स पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। मामला थाने तक पहुंचने के बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप से समझौता करा दिया। समझौता कराने के लिए पीड़िता के घर पहुंचे। वहां रुपए दिये। इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। फतेहपुर पुलिस ने एक्स पर ही मामले का संज्ञान लेते हुए जवाब दिया है कि बकेवर थाना प्रभारी को मामले में जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.