गिरडीह, फरवरी 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में आदिवासी बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर आजसू पार्टी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कम्पू यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि पीरटांड़ थाना अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना घटी थी। घटना के आठ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आजसू पार्टी का कहना है कि इस तरह की अमानवीय घटना से समाज में आक्रोश है और पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। आजसू पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.