रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। पोक्सो मामले के आरोपी संतोष ठाकुर को विशेष अदालत ने जमानत की सुविधा प्रदान की है। आरोपी मौसा पर अपने रिश्ते की भांजी के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी बीते 4 सितंबर से न्यायिक हिरासत में था। यह मामला अरगोड़ा थाना से संबंधित है। इसी मामले में सह आरोपी मुकेश ठाकुर को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी है। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि पीड़िता की जन्मतिथि को लेकर अलग-अलग दस्तावेजों में भिन्न जानकारी है। आधार कार्ड और बैंक पासबुक में जन्मतिथि 9 फरवरी 2007 दर्ज है, जबकि स्कूल के एक प्रमाणपत्र में 9 फरवरी 2008 और दूसरे में 17 जुलाई 2009 अंकित है। वहीं, मेडिकल जांच में उसकी उम्र 19-20 वर्ष आंकी गई है। मेडिकल रिपोर्ट में जबरन यौन संबंध या गर्भपात के कोई स्पष्ट संकेत भी नहीं मिले हैं। वहीं, एपीपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.