दुमका, मई 3 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रौंधिया गांव के सोनू कुमार राय उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता का बयान पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि करीब एक बर्ष से उसका उक्त आरोपी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा लेकिन जब वह गर्भवती हो गई, तभी वह अपने वादे से मुकरना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी स्थिति को लेकर उक्त आरोपी के घर पहुंची और शा...