दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष जांच हो : भाजपा महिला मोर्चा
रांची, जुलाई 14 -- रांची, संवाददाता। तुपुदाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंची। महिला मोर्चा की सदस्यों ने पीड़ित परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। उन्हें सभी प्रकार की मदद और न्याय दिलाने का आश्वसान दिया। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि बच्ची को घर से ले जाने वाले व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हुई है, जिससे पुलिस जांच पर सवाल उठते हैं। प्रतिनिधिमंडल शोभा यादव, सीमा सिंह, सुचिता सिंह, नीलम चौधरी, बबीता वर्मा, सुप्रिया दुबे, अर्चना सिंह, वार्ड पार्षद कविता लिंडा व अन्य उपस्थित थी। यह भी पढ़ें- भाजपा ने दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.