दुष्कर्म पीड़ित युवती ने दिया बच्चे को जन्म
आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने गुरुवार की सुबह पीएचसी पर मृत बच्चे को जन्म दिया। 15 दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती के पिता ने 15 दिन पूर्व गांव के ही निवासी युवक के खिलाफ सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पिता का आरोप था कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। पीड़ित युवती ने गुरुवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.