दुष्कर्म पीड़िता को मिले फांसी की सजा
बेगुसराय, जून 22 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दो, अपराधियों को फांसी दो, महिला को सम्मान दो, लापरवाह पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारी को बर्खास्त करो आदि नारों से रविवार की शाम राष्ट्रकवि दिनकर का गांव सिमरिया गूंज उठा। चकिया थाना के एक गांव में महिला के साथ हुए अमानवीय, जघन्य और बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के द्वारा रविवार की देर शाम विरोध मार्च निकाला गया। यह विरोध मार्च दिनकर पुस्तकालय से चलकर सिमरिया एक पंचायत भवन स्थित दिनकर प्रतिमा के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में गैंग रेप समेत बिहारभर में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी महासंघविरोध मार्च के मुख्य वक्ता पुस्तकालय अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने कहा कि इस सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्यतम अपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.