फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला को मंगलवार को अस्पताल से छुटटी मिल गई। अब जल्द ही पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करवाएगी। सोमवार को निजी अस्पताल में पीड़ित महिला का ऑप्रेशन हो गया था। महिला की हालत में सुधार होने के बाद पुलिस जेल में आरोपियों की शिनाख्त परेड भी करवाएगी। बता दें कि बीते वर्ष 29 दिसंबर को पीड़ित महिला अपनी मां से गुस्सा होकर अपनी दोस्त के घर चली गई थी। जब वह वहां वापस आ रही थी तो रास्ते में उसने इको वैन सवारों से लिफ्ट ले ली थी। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे चलती वैन से फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.