समस्तीपुर, मार्च 10 -- उजियारपुर । थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुई 5 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में बच्ची के परिजनों से एडवा संगठन की नेत्री ने मुलाकात की। एडवा के राज्य सचिव नीलम देवी एवं जिला सचिव बसंती देवी ने पीड़िता की मां से मिलकर बताया कि यह घटना बेहद शर्मसार है। प्रशासन से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने, परिवार को मुआवजा एवं न्याय देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...