बोकारो, जुलाई 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। महिला पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म पीड़ित नाबालिक लड़की का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। इधर पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां के शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय यादव को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। आरोपी पर नाबालिक पीड़िता से परिचय का फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने व गर्भधारण कराने का आरोप है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। आने वाले समय में पुलिस अनुसंधान व पीड़िता आरोपी का डीएनए जांच मामले को स्पष्ट कर पाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...