मेरठ, मार्च 24 -- थाना नौचंदी क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के साथ उसके मकान मालिक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते वर्ष पीड़िता ने ब्रहमपुरी थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मकान मालिक आरोपी पक्ष से मिलकर परेशान कर रहा है। पीड़िता मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है और मेरठ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। आरोप है कि मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता थाना नौचंदी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मकान मालिक के पक्ष में अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए, जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...