मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर एक दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने पर परिवार समेत आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। पुलिस ने पीड़िता से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।युवती ने गुरुवार को वीडियो वायरल करते हुए कहा कि लगभग एक माह पहले डॉ. सुलेमान ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी डॉक्टर की पत्नी भी उसके सहयोग में थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उस पर फैसले का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं। वीडियो में पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो वह परिवार को जहर देकर मार देगी और खुद भी आत्महत्या कर लेगी। शहर कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ...