शामली, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसने गांव मानकपुर थाना गढ़ीपुख्ता निवासी रवि पुत्र नत्थू के खिलाफ दुष्कर्म (धारा 376) का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। पीड़िता का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी रवि, उसका भाई अजय व पिता नत्थू उस पर मुकदमा वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि आरोपी पक्ष उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, पीड़िता की कथित वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है।महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका एक बेटा भी है, जिसे भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी पक्ष से उसे व उसके परिवार को भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.