प्रयागराज, नवम्बर 15 -- दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी विनोद मिश्रा की पत्नी अमृता मिश्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कीडगंज की रहने वाली महिला ने पैथोलॉजी संचालक विनोद मिश्रा पर उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद विनोद मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी विनोद मिश्रा फरार है। अब महिला का आरोप है कि फरार आरोपी की पत्नी अमृता मिश्रा उसे मुकदमे में सुलह समझौते के लिए धमकी दे रही है। थाना प्रभारी झूंसी महेश मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.