फतेहपुर, मई 2 -- खागा। दुष्कर्म कांड की गूंज अब राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़िता के भाई और बहनोई से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि यदि मुख्य आरोपित की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे स्वयं फतेहपुर आएंगे। समाजवादी युवजन महासभा के जिला महासचिव अंकित यादव शुक्रवार को पीड़िता के गांव पहुंचे थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने वस्तुस्थिति से अखिलेश यादव को अवगत कराया। अंकित यादव का आरोप है कि प्रशासन ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पीड़िता, उसके परिवार और मंगेतर को एक कमरे में 'नजरबंद' जैसा कर रखा है। उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति या सांत्वना देने वालों से मिलने नहीं दिया जा रहा है。

आर्थिक मदद और आने का अल्टीमेटम परिजनों की व्यथा सुनने के बाद अखिल...