दुष्कर्म पीड़िता के दर्ज हुए बयान
कानपुर, अगस्त 13 -- सरसौल। महाराजपुर में आईटीबीपी जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान गुरुवार को दर्ज हुए। महाराजपुर में हमीरपुर निवासी युवती ने आईटीबीपी जवान अमित सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जवान समझौते का दबाव बना धमका रहा है। वहीं गुरुवार को पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए। आरोपित जवान अरेस्टिंग स्टे की फिराक में है। थाना प्रभारी महाराजपुर जनार्दन सिंह ने बताया पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपित जवान की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त- रेप मामले में सबूत हो या नहीं, केस दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकती पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.