मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- छपार पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं। बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। वही पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारी को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है। जन्माष्टमी की रात थाना छपार क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, स्वामी यशवीर महाराज समेत विभिन्न हिन्दु संगठनों ने पहुंचकर पीडित परिवार से मुलाकात की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया।रविवार को पुलिस ने दो आरोपी सलमान व अव्वलीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता को पॉक्सो कोर...