दुष्कर्म पीड़िता के इलाज में व्यस्त रहीं चिकित्सक,गर्भवतियों को करना पड़ा इंतजार
गुमला, जून 3 -- गुमला संवाददाता । गुमला सदर अस्पताल में बुधवार को इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के कमरा नंबर 110 के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं लंबी कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।जानकारी के अनुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला मुर्मु ढाई वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के उपचार में व्यस्त थीं। गंभीर स्थिति में भर्ती बच्ची के इलाज में जुटे रहने के कारण वह निर्धारित समय पर ओपीडी में सेवाएं नहीं दे सकीं। इसके चलते गर्भवती महिलाओं की जांच और परामर्श प्रक्रिया प्रभावित हुई।अस्पताल में मौजूद कई महिलाओं ने बताया कि वे सुबह से ही जांच कराने के लिए पहुंची थीं, लेकिन चिकित्सक के नहीं आने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ महिलाओं ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.