गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के छह वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद इलाज में लापरवाही के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत त्रिपाठी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम गाजीपुर से जांच कर पूरी रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि 26 मार्च को नंदगंज थाना क्षेत्र के छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी होने के बाद इलाज और मेडिकल के लिए उसे काफी दौड़ाया गया। 15 घंटे बाद मेडिको लीगल हो सका। महिला अस्पताल प्रशासन के इस रवैया पर परिजन सहित सामाजिक कार्यकताओं ने विरोध जताया था। जिसके बाद मासूम का इलाज शुरू हुआ था। इस पूरे मामले की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत त्रिपाठी ने मानवाधिकार आयोग में की थी। जिसके बाद संज्ञान लेते हुए आयोग ने गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट को नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.