दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत का असर, आरोपियों से 'साठगांठ' के आरोप में विवेचक दरोगा लाइन हाजिर
उन्नाव, जुलाई 23 -- सफीपुर। संवाददाता तीन साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने विवेचक दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत कर उन्हें बचाने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा कि थाने में आरोपियों को खुलेआम बैठे देखकर ही उसे न्याय की उम्मीद टूट गई थी। शिकायत के बाद एसपी जयप्रकाश सिंह ने जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार तोमर को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने आई महिला ने अप्रैल 2023 में अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीव कुमार तोमर कर रहे थे। पीड़िता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 22 मई को वह अपने मुकदमे की जानकारी लेने थाने पहुंची तो वहां मुख्य आरोपी सुखचरन और उसके साथी मौजूद थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.